बांधवगढ़: उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत
उमरिया जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां धनवाही मोड़ के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छटन कैम्प निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक हाईवे किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली थाना में मामला