छठ महापर्व के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व बैरिकेडिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।