शामली: लिसाढ़ गांव में विद्युत पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से गौवंश की हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में विद्युत पोल से उतरे करंट के चलते एक गौवंश की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नही होती। इससे जान का खतरा बना है।