स्याना: जर्जर पड़ा नगर का कोतवाली मार्ग, राहगीर परेशान, जिम्मेदारों का नहीं है कोई ध्यान
Siyana, Bulandshahr | Jul 3, 2026
नगर का कोतवाली मार्ग काफी समय से जर्जर पड़ा हुआ है जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का इस जटिल समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। शुक्रवार को युवा समाजसेवी आशीष जाटव ने बताया कि कई बार मार्ग को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग से मांग की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी मार्ग पूरी तरह जर्जर पड़ा हुआ है।