जलालगढ़: रामनवमी पर्व के अवसर पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार, मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।