चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में सब्जी के रेट को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुरुवार की सुबह करीब 10:00 नूरपुर क्षेत्र का एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जाता है कि दुकानदार व ग्राहक के बीच सब्जी की रेट को लेकर विवाद हो गया और देखते-देखते लाठी डंडे चलने लगे।वायरल वीडियो में मारपीट होती हुई नजर आ रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।