सर्वजनिक चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर में माघी दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर समिति की विशेष बैठक अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूजा व्यवस्था पूजा के सफल संचालन श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधा के साथ अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। 19 जनवरी को कलश स्थापना के नवरात्र का शुभारंभ और अन्य तिथि भी तय किए गए।