राजापाकर: राजापाकर भुवनेश्वर चौक सहित विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जन
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लेकर देर शाम तक विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभयात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में निकल गया। इस मौके पर भक्ति में गीत एवं जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा की शोभायात्रा को देखने के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। जलाशयों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।