आगरा: सेवला चुंगी पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हुआ
आगरा के सेवला चुंगी के चुंगी पर एक ट्रक अचानक से पलट गया, ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया, जानकारी के अनुसार ट्रक पीछे एक एक्सीडेंट करके आया था, तेज रफ्तार के कारण ट्रक मोड़ते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गया, इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डिवाइडर व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।