आगरा: नगला वृंदावन में घर के कमरे में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला वृंदावन में एक घर के कमरे में अचानक से भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर का सामान सहित दवाइयां जलकर राख हो गई, सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था, कितना नुकसान हुआ है इसका भी आकलन किया जा रहा है।