आगरा: इरादत नगर रोड से पुलिस ने हत्या की घटना में संलिप्त तीन आरोपी किए गिरफ्तार
थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना का खुलासा किया है, पीड़ित के द्वारा थाना ताजगंज पर सूचना दी गई थी कि उसकी बुआ की संपत्ति को किन्हीं लोगों के द्वारा नाम कराने का दबाव बनाया जाता है, जब बुआ ने इसका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई, और शव कहीं छुपा दिया, पुलिस ने 1 अभियुक्ता सहित कुल 3 को इरादत नगर रोड से गिरफ्तार है।