ब्यावरा: ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 27 घायल, 8 गंभीर
Biaora, Rajgarh | Apr 30, 2026 ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के काचरी पुलिया के समीप गुरुवार सुबह साढ़े पाँच बजे क़रीब ड्राइवर को नींद आने के कारण मुरैना के अम्बा से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि क़रीब 27 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय क़रीब 55 लोग बस में सवार थे।