खैरथल: खैरथल में वाल्मीकि सेना ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन, सफाई कर्मचारियों के शोषण की जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन
नगर परिषद खैरथल में कार्यरत ठेका आधारित सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर शुक्रवार सुबह 11:00 बजे वाल्मीकि सेना राजस्थान प्रदेश ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारीयो ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर सफाई कर्मचारियों के शोषण वेतन अनियमितता और ठेका प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।