गुलाना: 24 घंटे में 28 मिमी बारिश, गुलाना में सर्वाधिक, कालीसिंध नदी उफान पर, मछुआरे जान की परवाह किए बिना नदी में मछली पकड़ते
गुलाना। बीते 24 घंटों में क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसमें सर्वाधिक 28 मिलीमीटर वर्षा गुलाना तहसील में हुई। हालांकि लगातार दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है और रविवार सुबह से धूप खिली हुई है। रविवार को शाम 4 बजे क्षेत्र से बहने वाली कालीसिंध नदी बारिश के बाद उफान पर आ गई है। नदी का तेज बहाव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग किनारे पहुंच रहे हैं।