अररिया: एनएच-27 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Araria, Araria | Jun 6, 2026 अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर लाइन चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान 40 वर्षीय रविंद्र कुमार मंडल के रूप में हुई है।वे फारबिसगंज प्रखंड के खमकॉल गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार मंडल एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।