ग्वालियर गिर्द: सेंट्रल जेल में हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की
सेन्ट्रल जेल में हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 31 वर्षीय कैदी नरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक जेल से पता चला है कि बुधवार शाम कैदी की तबियत ख़राब हुई और उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान हैं इससे लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई है।