जिले के प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने जिले की दो दिवसीय यात्रा के तहत गढ़ी पंचायत समिति अन्तर्गत सागवाडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मंगलवार रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार रात्रि चौपाल में गढ़ी विधायक श्री कैलाश मीणा, जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।