सहसपुर लोहारा: ग्राम लखनपुर में 5 बाराती गाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति ने की तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम लखनपुर का है। जहाँ शुक्रवार कि रात 08 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार लखनपुर गांव में बारात गए बरातियों कि 05 गाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति नें तोड़फोड़ किया। जिसमें कई गाड़िया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कि टीम नें मामले में जाँच शुरू कर अज्ञात व्यक्ति कि तलाश शुरू कर दी है।