शाहपुरा: दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, नर्मदा में डूबने से 3 किशोरों की मौत, गढ़ा-सूपाताल के रहने वाले थे तीनों मृतक
जबलपुर: नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर आज शनिवार शाम 4 बजे एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना एमपी-20 ढाबे के पास स्थित दद्दा घाट की है। मृतकों की पहचान राजा खान, साहिल खान और साहिल पिता शकील के रूप में हुई है। तीनों मुजावर मोहल्ला, गढ़ा स्थित सूपाताल क्षेत्र के रहने वाले थे।