आरा: गजराजगंज गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चौकीदार के पुत्र समेत चार लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 14, 2024 भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से चौकीदार पुत्र समेत चार लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।