सिराथू: पटाखा फैक्टरी में हुवे विस्फ़ोट के बाद खल्लाबाद में गुस्साए लोगों ने पुलिस को दौड़ाया, सोमवार को वीडियो वायरल, जाँच शुरू
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में पटाखा फैक्टरी में विस्फ़ोट से यहां काम करने वाले कई लोगों की जान चली गई थी।इलाके के लोगों में गुस्सा था, खल्लाबाद में जब पुलिस पहुंची तो वहां के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर पुलिस वालों को दौड़ा लिया है जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है।यहां लोग पुलिस पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू हो गई है।