लखन मोड़ स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में वैश्य समाज की बैठक मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार की उपस्थिति में गुरुवार की रात आयोजित की गई। वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि बैठक में सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। दुकानों में अगलगी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।