गनियारी गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे 23 वर्षीय एक युवक की पिछले वर्ष हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस टीम ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर से एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए महिला अभियुक्त को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।