प्रतापपुर: ज्वार का पौधा खाने से पाँच भैंसों की मौत, पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रतापपुर प्रखंड के मोनिया पंचायत अंतर्गत विचकिला गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना में ज्वार (सोरघम) के पौधे खाने से पांच भैंसों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। जानकारी के अनुसार कैलाश यादव और विनेश यादव की भैंसें घर के समीप लगे ज्वार के खेत में चर रही थीं। इसी दौरान भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड