बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस को दी गई शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालो की तलाश की जा रही है।