राजपुर: राजपुर पुलिस ने दिलदार नगर से 3 गुमशुदा बहनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Rajpur, Buxar | Mar 12, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन सगी बहनों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात लगभग 2 बजे सूचना मिली कि बभनी गांव की 3 लड़कियां अचानक घर से कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस सक्रिय हो गई और परिजनो से जानकारी ली गई।