गोटेगांव: परमहंसी गंगा आश्रम में श्री गुरु कृपा गौ सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ
नरसिंहपुर जिले के पावन तीर्थ स्थल परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर में रविवार को श्री गुरु कृपा गौ सेवा समिति द्वारा निर्मित नवनिर्मित गौशाला का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज, मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विशिष्ट अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर एवं संत समाज क