सुपौल: 11 महीने से लापता 16 वर्षीय अयान की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता, लोगों से मदद की अपील
Supaul, Supaul | Jun 8, 2026 सुपौल जिले के कदमपुरा निवासी मोहम्मद फारूक अपने 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयान की तलाश में पिछले 11 महीनों से दर-दर भटक रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक अयान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे के वियोग में मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरा परिवार उसकी वापसी की आस लगाए बैठा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद फारूक अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।