बालाघाट जिले में डबल मनी मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला आया है। बालाघाट न्यायालय के न्यायाधीश दीपनारायण सिंह की अदालत ने दो भाईयों सौरभ हलकरे (24) और विकास हलकरे (26) को दोषी ठहराया है। दोनों को बड्स एक्ट के तहत सात-सात वर्ष का सश्रम कारावास और नौ-नौ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।