चकरनगर: जौनानी गांव में तीन दिवसीय कथा के साथ रविदास जयंती पर भव्य भंडारे का आयोजन
क्षेत्र के जोनानी गांव में रविदास की स्मृति में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती उत्सव के उपलक्ष में हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें कि लगातार तीन दिन से संत रविदास कथा का आयोजन ग्राम जौनानी में आज बुधवार को करीब 1 बजे संपन्न करते हुए भंडारे का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।