धनघटा: मैनसिर चौराहे के पास नाराज़ पत्नी को मनाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में
संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर चौराहे के पास बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:15 बजे डायल-112 पीआरवी के माध्यम से