हाथरस: गांव महो के पास तेज गति से बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महो के पास शुक्रवार रात 8:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही बाइक बारिश के चलते अनियंत्रित होकर सामने दीवार से टकरा गई इससे दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर में गंभीर चोट आई है परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है!