पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की संदिग्ध मौत, सिस्टम पर सवाल, तीन पर गिरी गाज
Panna, Panna | Apr 27, 2026 "पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गंगऊ अभ्यारण्य में मुख्य मार्ग के पास एक नर बाघ का 15 दिन पुराना कंकाल मिला है। हाईटेक मॉनिटरिंग के बावजूद शव का न मिलना प्रबंधन पर सवाल खड़े करता है। मामले में बीटगार्ड को निलंबित कर रेंजर को नोटिस दिया गया है। फिलहाल जबलपुर STF शिकार की आशंका की जाँच कर रही है।"