बांसवाड़ा: श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला बांसवाड़ा*
42वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समिति की बैठक सम्पन्न
बांसवाड़ा मे श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला बांसवाड़ा की 42वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर रविवार सुबह 11 बजे छात्रावास परिसर में कार्यक्रम की तैयारियों हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।