मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर से करीब 5 किमी दूर घने वनक्षेत्र मे मां नर्मदा के उत्तर तट स्थित डोलारी आश्रम मे परम् पूज्य संत शिरोमणि परमहंस श्री डोलारी सरकार का आज 29 जून सोमवार को 79 वा प्राकट्य महोत्सव है।इसी उपलक्ष्य मे बीती रविवार की रात आश्रम मे डोलारी सरकार की समाधि स्थल पर पूजन अर्चन के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ।