खातेगांव: खातेगांव में 3 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी
लोगों को मिली गर्मी से राहत
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले लगभग तीन घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग