मौदहा: मौदहा कस्बे में शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मोहल्ले में मचा हड़कंप
मौदहा कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज नहरिया स्थित शेख चांद बाबा के पास सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में रौद्र रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग धीरे-धीरे ट्रांसफ