बिक्रमगंज: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान आज हुई मौत, बीती रात पीरो से लौटते समय हुआ था हादसा, घर में मातम
बिक्रमगंज-आरा पथ पर शिवपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक सरोज गुप्ता की आज सुबह 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। सरोज बिक्रमगंज नगर परिषद के तेंदुनी निवासी बबन गुप्ता के पुत्र थे। यह दुर्घटना बुधवार की देर रात में हुई हैं। जानकारी के अनुसार सरोज कुमार अपनी बाइक से पीरो से लौट रहे थे। शिवपुर-मोहनी के पास हुआ सड़क हादसा।