बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुई है। जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास SH-55 की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक तीनों युवक सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई।