पन्ना: पन्ना में काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्राला: अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, मां-बेटे गंभीर!
Panna, Panna | Jun 5, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग पर रामपुरा बैरियर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राला ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में रामपुर निवासी 50 वर्षीय वंश रूप यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रणधीर यादव और उनकी मां लल्ला बाई गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह परिवार छतरपुर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।