लातेहार: 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 20 वर्ष पूरे, लातेहार में शुक्रवार सुबह 11 बजे मनाया गया स्थापना दिवस
32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कई कार्यक्रमों का आयोजन डालडा फैक्ट्री स्थित कैंप में किया गया। इस मौके पर वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया कि आज से 20 वर्ष पूर्व 2005 में असम के हाबली में 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का स्थापना हुआ था। वर्ष 2005 से वर्ष 2016 तक भारत और भूटान की सीमा पर तनाती रही।