पूरनपुर: ब्लॉक सभागार में अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित हुई विधानसभा संगोष्ठी
पूरनपुर। ब्लॉक सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने अनुसूचित जाति समाज से जुड़े सक्रिय प्रबुद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर तथा बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।