अम्बाला: दिवाली के लिए अंबाला मंडल ने चलाई स्पेशल ट्रेन, मेल-एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए, स्टेशनों पर सुरक्षा की विशेष तैयारी
Ambala, Ambala | Oct 17, 2025 त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बताया कि मंडल प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।