सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की गई जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
हरपालपुर-पलिया मार्ग पर भभूती पुरवा भट्टा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में घायल किशोर को सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।