कोडरमा: गुमो-बरवाडीह में भव्य झांकी के साथ हनुमान जी की मूर्ति का नगर भ्रमण, उमड़ा आस्था का सैलाब
कोडरमा जिले के गुमो, बरवाडीह वार्ड नंबर 20 में श्री श्री 108 श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान एवं संतोषी मां मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आगामी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य यज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्रामीणों द्वारा कई महीनों से मंदिर निर्माण और आयोजन की तैयारी की जा रही थी.