हुज़ूर: भोपाल के कबाड़खाना इलाके में दो मंजिला बिस्किट बेकरी में लगी आग, 5 दमकलों की मदद से 3 घंटे में आग पर पाया गया काबू
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल के कबाड़खाना इलाके में बिस्किट की बैकरी में आज सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान जल गया। 5 दमकलों की मदद से आग पर करीब 3 घंटे में काबू पाया जा सका। कबाड़खाना इलाके में मजहर की दो मंजिला बिल्डिंग में बैकरी है। सुबह साढ़े 5 बजे जब लोग बैकरी के सामने से गुजरे तो शेड और खंभे के पास धुआं उठते देखा। तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी गई|