हुज़ूर: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश कलेक्टर सिंह ने पहले कलेक्टोरेट में मीटिंग की। उन्होंने मतगणना में लगे अधिकारियों से पाइंट-टू-पाइंट बात की। इसके बाद वे पुरानी जेल पहुंचे और मतगणना के कक्षों का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि वे काउंटिंग से जुड़ी तैयारियां अभी से कर लें।