समस्तीपुर: मधुबन गांव में खेत जुताई के दौरान आड़ी तोड़ने के विवाद को लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ मारपीट
खानपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के रहने वाले वीरेंद्र महतो ने बताया ट्रैक्टर से एक व्यक्ति का खेत जुताई कर रहे थे। पड़ोसी खेत वाले ने आड़ी तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी हालत में वीरेंद्र महतो इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।