डेहरी: रोहतास जिले के नफीस अहमद ने बॉडी बिल्डिंग में जीता स्वर्ण, रोहतास का मान बढ़ाया
Dehri, Rohtas | May 6, 2026 तिलौथू के नफीस अहमद ने बॉडी बिल्डिंग में जीता स्वर्ण, रोहतास का बढ़ाया मान रोहतास जिले के तिलौथू निवासी नफीस अहमद ने पटना में आयोजित ‘योद्धा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने न सिर्फ अपनी कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि ओवरऑल कैटेगरी में भी बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।