मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र निवासी महिला ने गांव के कुछ लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मंगलवार की सुबह एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव के व्यक्ति उसे बैंक से लोन दिलाने का प्रलोभन देकर ले गए। और चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित पर दबाव डालकर उसके ही परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जिसकी जांच और कार्रवाई को लेकर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।